Connect with us

उत्तराखण्ड

ठेकेदारों की खैर नहीं, अवैध अतिक्रमण के बाद अब नगर निगम नए अभियान में

हल्द्वानी। नगर निगम अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ अब नए अभियान पर निकल पड़ा है। नगर निगम की सड़कों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही खराब सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं इसकी शुरुआत कामलुआ गांजा तिराहे से हुई है। जहां नवनिर्मित सीसी मार्ग की गुणवत्ता सही नहीं होने पर नगर आयुक्त ने तत्काल सड़क तोड़ने के निर्देश दिए हैं । साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। दोबारा सड़क बनाने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे सभी निर्माण की जांच होगी सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्हें तोड़ा जाएगा और ठेकेदारों से दोबारा निर्माण करवा कर ही भुगतान किया जाएगा और इस तरह की गलती दोबारा होने पर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News