Connect with us

उत्तराखण्ड

विवाहिता ने लगाया अपने पति, ससुर और नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप

दुष्कर्म मामले को लेकर एक बड़ी खबर हरिद्वार से आ रही है यहां कनखल क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने मायके दिल्ली जाकर संगम विहार थाने में शिकायत दी। इसमें विवाहिता ने पति, ससुर और नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

संगम विहार थाने से हरिद्वार पहुंची टीम ने जीरो एफआइआर पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कनखल क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति तरुण गुप्ता समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। विवाहिता ने ये भी आरोप लगाया कि पति तरुण गुप्ता, ससुर रामबाबू गुप्ता समेत नन्दोई बृजेश और पंकज गुप्ता निवासी राजा गार्डन कनखल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया। इस कार्य में घर की कई महिलाओं ने भी साथ दिया। संगम विहार थाने में जीरो एफआइआर के बाद यह मामला कनखल भेज दिया गया। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News