Connect with us

उत्तराखण्ड

पति-पत्नी में विवाद, पति ने गोली मार हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। इस वक्त की बड़ी खबर हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र, महाराजपुर कलां गाँव से आ रही है, यहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह से पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर कलां गांव में आरोपी पति अर्जुन का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर गोली चला दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ विवेक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी अर्जुन के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर अकसर शक करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मृतका पत्नी का नाम नीतू बताया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News