Connect with us

कुमाऊँ

खेत की मेड़ को लेकर विवाद, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर। खेत की मेड़ के विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। एक की मौके पर ही मौत हो गए। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुँच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मालसी में खेत की मेड़ को लेकर दो लोगों को गोली मार दी गई। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। मृतक के नाम गुरकीर्तन सिंह उर्फ सोनी व गुरपेज सिंह उर्फ पेजा है। वहीं आरोपितों के रूप में पप्पू मिश्रा और राकेश मिश्रा का नाम सामने आ रहा है।
सूचना पर एसएसपी सहित पूरे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। पुलिस के दो घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीण गुस्सा गए। परिजनों ने हंगामा कर पुलिस को दो घंटे में आरोपितों को पकड़ने का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि दो घंटे के अंदर उन्हें नहीं पकड़ा गया तो वे आरोपितों का घर फूंक देंगे। मौके पर फांरेंसिक टीम पहुंच साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News