Connect with us

उत्तराखण्ड

केजरीवाल पाए गए कोरोना संक्रमित, ये की अपील

देहरादून में कल सभा को संबोधित कर वापस लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं।

आपको बता दें अपने घर में ही केजरीवाल कोरेंटिन हो गए हैं इसके साथ ही उत्तराखंड आप के भी कई नेता होम आइसोलेट हो गए हैं जो जो केजरीवाल के संपर्क में आए थे ऐसे में बड़ी बात यही है की चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से उत्तराखंड में आप नेताओं के साथ ही रैली में शामिल संपर्क में आए लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News