Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना सेंपलिंग करने आई महिला टीम के साथ युवकों ने की अभद्रता, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। राज्य में कोरोना सेंपलिंग करने वाली टीम को लेकर अक्सर कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें उनके साथ अभद्रता की गई है,लेकिन इस बार एक ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले से भी सामने आ रहा है।बता दे बेलतड़ी में कोविड की सैंपिलंग के लिये आई महिलाओं की टीम के साथ अभद्रता व उन्हें बंधक बनाने का प्रयास करने के आरोप में राजस्व पुलिस की टीम ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व बेलतड़ी में डॉ. वर्षा सिंह के नेतृत्व में सैंपल लेने आई महिलाओं की टीम के साथ कुछ युवक अभद्रता पर उतारू हो गये। आरोप है उन्होंने टीम में शामिल महिला कर्मियों के साथ न केवल अभद्रता की, ​बल्कि उन्हें बंधक बनाने का प्रयास भी किया।​ आखिर परेशान होकर महिलाओं को वहां से भागने को मजबूर होना पड़ गया था।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News