Connect with us

उत्तराखण्ड

क्वारव पुलिस ने 96 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गरमपानी। गांवो में शराब तस्करी पर शिकंजा कसने को क्वारब पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया गया है। क्वराब चौकी क्षेत्रांतर्गत विशेष अभियान चलाकर तवालेख मंदिर के सामने शराब तस्कर को अवैध 96 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्वारब पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा की अगुवाई में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्वारब चौकी क्षेत्रांतर्गत तवालेख क्षेत्र में ऐड़ी मंदिर के समीप एक व्यक्ति को रोका गया। पुलिस को देख व्यक्ति सकपका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से अवैध 96 देशी पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। मादक तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभियान में आंनद राणा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण में आया नया मोड़, सवालों के घेरे में आए राहुल गांधी पर FIR करने वाला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News