Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया रेड अलर्ट

पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्रों में मैदान से लेकर पहाड़ तक फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर कुमाऊं के कई इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन तीनों जिलों में तेज हवाओं के तेज बारिश की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News