Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में हॉस्टल संचालक को शराब की होम डिलीवरी करने पर पुलिस ने धरा

उत्तराखंड में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और शराब का कारोबार तो जब से शराब के ठेके बंद हुए हैं तब से खूब फल फूल रहा है। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है।

एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि इन दिनों शराब की दुकानें बंद हैं, ऐसे में एक हॉस्टल संचालक शराब की होम डिलीवरी करने लगा। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो आरोपित को मांडुवाला से शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपित से विभिन्न ब्रांड की चार पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपित की पहचान चेतना नारायण पुत्र निवासी मांडूवाला प्रेमनगर के रूप में हुई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News