Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की रैली में उमड़ा जनसैलाब

मातृशक्ति, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद भाजपा के जुमलों पर भारीः ललित

हल्द्वानी। चुनाव का माहौल पूरे उफान पर है। शहर की सड़कों पर ऐसा नजारा दिखा जो वर्षों तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित रैली ने हल्द्वानी को कांग्रेसमय कर दिया। ठंडी रोड से शुरू होकर नरीमन चौराहा, सिंधी चौराहा और देवलचौड़ तक फैली इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तीन किलोमीटर लंबी यह रैली न केवल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन थी, बल्कि यह संदेश भी कि जनता बदलाव के लिए तैयार है।

रैली का आगाज सुबह होते ही ठंडी रोड पर हुआ, जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई कांग्रेस के झंडे और नारों के साथ बदलाव का समर्थन करता नजर आया। कोई बाइक पर तो कोई पैदल, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग ने इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़कों पर हर ओर ललित जोशी जीतेंगे और विकास की राजनीति लाएंगे के नारों की गूंज थी। कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी भारी संख्या में शामिल हुई, जिससे सड़कों पर कांग्रेस के झंडों की बहार नजर आई।

इस दौरान रैली के समापन पर में ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, यह चुनाव मैं नहीं, बल्कि आप लड़ रहे हैं। आपका यह उत्साह और समर्थन दर्शाता है कि हल्द्वानी बदलाव चाहता है। पिछले 10 वर्षों में इस शहर ने जो खोया है, उसे हम वापस लाएंगे। इस चुनाव में जाति, धर्म और झूठे वादों की राजनीति नहीं चलेगी। अब हल्द्वानी केवल विकास, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में शहर के विकास की अनदेखी हुई है। नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल तो किया गया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यही वजह है कि ग्रामीण जनता में भारी असंतोष है, और इसका जवाब वह 23 जनवरी को अपने वोट से देगी।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Landslide: घायल एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11

रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि ललित जोशी जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं। महिलाओं ने कहा, हम बदलाव के लिए वोट देंगे। ललित जोशी ने हमेशा हर वर्ग की बात की है। वहीं युवाओं का कहना था, हमें रोजगार और बेहतर सुविधाएं चाहिए। कांग्रेस ही यह बदलाव ला सकती है। तीन किलोमीटर लंबी इस रैली में ऐसा कोई नहीं था जो उत्साहित न दिखा हो। झंडों से सजी सड़कों पर कांग्रेस का जोश साफ झलक रहा था। मातृशक्ति के समर्थन से लेकर युवाओं के उत्साह और बुजुर्गों के आशीर्वाद तक, हर वर्ग ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हल्द्वानी बदलाव के लिए तैयार है।

रैली ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा की जुमलेबाजी अब हल्द्वानी में नहीं चलने वाली। जनता रोजगार, बेहतर सुविधाएं और शहर के विकास की राजनीति चाहती है। कांग्रेस की इस एकजुटता और जनता के समर्थन ने यह साबित कर दिया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के पक्ष में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने कहा, यह केवल शुरुआत है। 23 जनवरी को जनता अपने वोट से हल्द्वानी का भविष्य तय करेगी। और हमें पूरा भरोसा है कि वह दिन कांग्रेस के नाम होगा। इस चुनावी रैली ने यह साफ कर दिया कि हल्द्वानी में विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दे इस बार चुनाव का मुख्य आधार होंगे। जनता का यह उत्साह और कांग्रेस की एकजुटता भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व राष्टीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल, खजान पांडे, समाजसेवी योगेश जोशी, मोहन सनवाल, महेशानंद, बिपिन गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी ई.नेहा, पार्षद प्रत्याशी प्रीति आर्या, पार्षद प्रत्याशी कोमल आर्या, पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट धर्मवीर, सुमित कुमार, हेमंत साहू, शशि वर्मा, रजो टंडन, सूरज प्रकाश, राहुल सोनकर, विनोद जोशी, पियूष बल्यूटिया, विरेन्द्र जग्गी, गिरीश चन्द्र पांडे, सूरज गौनिया, ललित रावत, मीमांशा आर्या, मंजू दानू बिष्ट, दीप्ति तिवारी, सविता गुरुरानी, अनीता बिष्ट, तरुण उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News