Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-मंगल पड़ाव इलाके में युवक की मिली लाश,मचा हड़कंप

हल्द्वानी। आज बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रघुवर दत्त जोशी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में गंभीर चोट होने के कारण मौत हुई है। पुलिस का मानना है किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांडे गार्डन निवासी सूरज जोशी उम्र 21 वर्ष पुत्र रघुवर जोशी के रूप में पहचान हुई है। मौत की असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा

यह भी पढ़ें -  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल

More in उत्तराखण्ड

Trending News