Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कमलुवागांजा में आज सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान युवक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 41 वर्षीय दीपक भट्ट, पुत्र उर्वादत्त भट्ट, निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी, हरीपुर नायक के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब का आदी था और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब पीने से सख्त मना किया था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार रात घर से बाहर चला गया था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News