Connect with us

उत्तराखण्ड

शव यात्रा में शामिल होने आए व्यक्ति की घाट में डूबने से हुई मौत

पिथौरागढ़।यहां शवयात्रा में शामिल होने आए एक व्यक्ति की घाट में डूबने से मौत हो गयी। एस. डी. आर. एफ पोस्ट पिथौरागढ़ में प्रभारी एसआई राजेश जोशी को डीसीआर पिथौरागढ़ ने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र में घाट चौकी के निकट एक व्यक्ति नदी में बह गया।सूचना मिलते ही ही SI राजेश जोशी के हमराह टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची व सर्चिंग आरम्भ की गई। रात में बढ़ते अंधेरे व नदी के तेज बहाव के कारण सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन को रोकना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार को सुबह सर्चिंग के दौरान SDRF टीम पिथौरागढ़ के द्वारा घाट बोतडी में नदी के मध्य फसे मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम- सोबन सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र -51 ,पता -पोस्ट सिमलखेत, तहसील – पाटी चंपावत है जो कि अपने चचेरे भाई के शवयात्रा में बौतड़ी घाट आये थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News