Connect with us

उत्तराखण्ड

सिमडी बैंड के निकट बारातियों की बस खाई में गिरी 6 की मौत

कोटद्वार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां लालढांग से कड़ातल्ला जा रही एक बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह दुर्घटना बीरोंखाल के समीप सिमडी बैंड के निकट हुई है। बस में 40 से अधिक बारातियों के सवार होने की खबर है। सूचना के मुताबिक 6 बारातियों के शव खाई से बाहर निकाल लिए गए हैं। बाकी बारातियों को तलाशने का अभियान जारी है। ग्रामीण व प्रशासन बचाव कार्य पर जुटे हुए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में अभियान में तमाम दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News