Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में युवक की मौत

देर रात हुए सड़क हादसे में एक डंपर गहरी खाई में जा गिरी इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर व्यवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया बताया जाता है कि गुरुवार को देर रात्रि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर समय रात्रि लगभग 11:30 बजे हर्षिल से झाला की और आ रहा एक डम्फर वाहन संख्या- UK-10CA-7200 जो हर्षिल से 02 किमी0 झाला के मध्य अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने उक्त डम्फर वाहन में चालक सहित 02 लोग सवार को आर्मी हर्षिल चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक द्वारा 01 व्यक्ति को मृतक घोषित किया गया। तथा एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया चिकित्सक द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से एवं मृतक के शव को भी जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की पहचान भरत सिंह पुत्र श्री जीतवर सिंह, उम्र लगभग 31 वर्ष, ग्राम झाला, उत्तरकाशी तथा घायल राज पुत्र श्री प्रेमकान्त, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बगियाल गांव, पाटा संग्राली, उत्तरकाशी के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News