Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम के पीआरओ से मिला उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का शिष्टमंडल

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का एक शिष्टमंडल खटीमा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पी.आर.ओ. प्रमोद कुमार जोशी से जाकर मिला। संगठन ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में प्रमोद कुमार जोशी को उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में संयोजित करने संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

संगठन के आग्रह करने पर प्रमोद जोशी ने संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून जाकर मिलने की अपॉइंटमेंट ऑनलाइन माध्यम से फिक्स करवा दी है। पी.आर.ओ.प्रमोद का संगठन के सदस्यों से कहना था, कि आपकी इस गंभीर समस्या को जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। संगठन जल्द ही एक-दो दिन में मुख्यमंत्री से देहरादून जाकर मिलेगा।

देहरादून से फोन कॉल के माध्यम से आज रात्रि को 10:00 बजे अपॉइंटमेंट की तारीख और समय की सूचना संगठन को प्राप्त हो जाएगी। कल मुख्यमंत्री का हरिद्वार दौरा है। इसलिए संगठन कल 28 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री से नही मिल पायेगा। अगर कल शाम का समय संगठन को मिल गया तो संगठन का शिष्टमंडल कल ही सुबह देहरादून प्रस्थान करेगा। ज्ञापन देने वालों में शुभम सिंह,इंदिरा देवी, नीलम सिंह,पुष्पा देवी आदि रोडवेज मृतक आश्रित मौजूद रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News