Connect with us

कुमाऊँ

डीएम व एसएसपी ने किया भुजान बैरियर का औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आज भुजान बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरियर एंट्री प्वाइंट पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । वहाँ नोडल अधिकारी व ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और बैरियर पर एंट्री रजिस्टर व अन्य जरूरी दस्तावेज जांचें।

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो भी गाइडलाइन जारी की गई है उनका पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जाए साथ ही जिन लोगों द्वारा कोविड-19 रिपोर्ट नहीं लाई जाती है उनका कोरोना जांच करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को डॉक्टरों का उत्साहवर्धन भी किया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News