Connect with us

उत्तराखण्ड

जमीनी विवाद में कवरेज को गए पत्रकारों पर हुए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून । बीते दिनों जमीनी विवाद के दौरान कवरेज करने गए कुछ पत्रकारों पर हुए मुकद्दमे की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग को लेकर आज पर्वतीय पत्रकार महासंघ का एक डेलिगेट्स सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने पहुंचा।

पर्वतीय पत्रकार महासंघ के देहरादून जिला ईकाई अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें न्याय प्रणाली प्रशासन व शासन पर पूरा भरोसा है कि वह निष्पक्ष जांच करायेगा। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल द्वारा उन्हें आश्वास्वथ किया गया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। और जो भी निर्दोष है उन्हें निर्दोष करार ही दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून एसएसपी द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  हेलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News