Connect with us

उत्तराखण्ड

सिविल कोर्ट के रिटायर कर्मी के साथ दिनदहाड़े हुई लूटपाट

हरिद्वार में लूटपाट को लेकर एक मामला सामने आ रहा है मिली जानकारी के अनुसार रुड़की में जादूगर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख की नकदी लूट ली।

रिटायर्ड कर्मचारी बैंक से रकम निकालकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना मिलते ही आनन-फानन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दिनदहाड़े शहर की पॉश कालोनी में हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News