Connect with us

कुमाऊँ

बैंक कर्मी अमित पांगती का निधन, सभी ने जताया दुःख

थल। प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेन्द्र सिंह पागती के पुत्र अमित पांगती का आज सुबह हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में निधन हो गया उन्होंने सात बजे आखिरी सास ली । अमित पागती यूनियन बैक आफ इण्डिया मुबंई मे मैनेजर पद पर तैनात थे, हल्द्वानी में अपने घर आये हुए थे ।अमित की शादी के अभी पांच ही साल हुए थे उनकी एक पुत्री तनिष्का पागती चार साल की है, पत्नी ममता पागती उम्र 32 साल को रोता छोड़ गये है।

थल उनका पैतृक घर है माता जमुना पागती पिता सुरेन्द्र पागती थल से हल्द्वानी एक हप्ता पहले चले गये थे, अमित हल्द्वानी आये हुए थे।अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें विवेकानंद अस्पताल मे भर्ती किया गया था, थल मे अमित की बुढी दादी एवं चाचा भूपेन्द्र पागती एवं चाची है। यहां अमित के निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर फैल गई। अमित की पढाई थल के सरस्वती शिशु मन्दिर से हुई थी उच्च शिक्षा नैनीताल से की थी, अमित मिलनसार व्यक्ति थे थल के यूनियन बैक मे ब्राच मैनेजर भी रहे, इसके बाद उनका मुम्बई की ब्राच मे हो गया था, थल के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारी शामिल हैं।

रिपोर्ट-अनिल कार्की,थल

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News