Connect with us

Uncategorized

दून में ओवरटेक को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार ने की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

 

दून में ओवरटेक को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार ने की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर क्षेत्र में स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर चालक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर पर सवार युवकों पर फायरिंग की जो सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स पर जा लगी। जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी के जोशी की मौत हो गई।

देहरादून में ओवरटेक को लेकर युवकों के बीच विवाद

घटना सोमवार सुबह करीब 6.50 के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। मसूरी रोड पर कार को रोकने के लिए की गई फायरिंग में एक निर्दोष राहगीर को गोली लग गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसके टायरों पर फायरिंग की। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की ओर से जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

More in Uncategorized

Trending News