Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बूथ काउंटिंग सेंटर और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था व वोटिंग का ली जानकारी

नगर निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने नैनीताल के विभिन्न बूथो,काउंटिंग सेंटर, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का लिया जायजा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपनी भागीदारी निभाते हुए नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जीजीआईसी नैनीताल मतदान केंद्र के बूथों का निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से अब तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए पूरी सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET UG 2026 परीक्षा के लिए देहरादून में धारा 163 लागू, जानें क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

More in उत्तराखण्ड

Trending News