Connect with us

कुमाऊँ

नवाज खान को बनाया अन्य पिछड़ा विभाग का जिलाध्यक्ष

अल्मोड़ा। प्रदेश में अन्य पिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल द्वारा नवाज खान निवासी- एंटीडी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर एक स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवाज खान को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया, साथ ही अनेकों पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर उनके उक्त पद में नियुक्त की ढेर सारी शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कर्नाटक ने कहा कि नवाज खान से कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने ,कांग्रेस को मजबूत करने तथा कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक ले जाने का कार्य करेंगे।

श्री कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा विकास की विचारधारा है और उस विचारधारा लोगों तक पहुंचा कर राज्य के विकास के लिए 2022 में कांग्रेस की सरकार लाना महत्वपूर्ण है, इस क्रम में श्री खान युवाओं को पार्टी से जोड़कर कांग्रेस को मजबूत मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, गोपाल तिवारी, राकेश बिष्ट, रोहित शैली, गौरव अवस्थी, अशोक सिंह, हेम जोशी राहुल बेस्ट अजय बिष्ट प्रकाश सिंह ,अनिरुद्ध सांगा, अजितेश शैली, भूपेंद्र शैली,हरीश लाल, दीपचंद, सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवा दल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा किया गया।। ‌‌ ‌‌

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News