Connect with us

कुमाऊँ

डाॅक्टरों ने स्टेचर में गंभीर मरीज को पहुंचाया आईसीयू


हल्द्वानी। कोरोना काल में जहां डा.सुुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड मरीजों का इजाल चल रहा है वही अस्पताल पर लगातार मरीजों का दबाव बना हुआ है। इन परिस्थितियों में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाॅय, वार्ड आया, सफाई कर्मी समेत अन्य कर्मचारी लगातार कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हैं। लगातार डयूटी कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहे हैं ।सभी कर्मचारी चिकित्सक विपरीत परिस्थितियों में भी कोरोना मरीजों के लिए जी जान से काम में जुटे हैं। आज एक बार फिर से ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला जब दो चिकित्सकों ने कोरोना मरीज के लिए धरती का भगवान के कहावत को चरितार्थ करते हुए उसे खुद ही आईसीयू में भर्ती कराया।

ज्ञात हो कि यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना का एक गंभीर मरीज उपचाराधीन है। इस दौरान चिकित्सकों ने उसकी गंभीरता को देखते हुए उसे आईसीयू में खुद ही स्टेचर पर ले जाकर भर्ती कराया। एनस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शैलेश लोहनी ने डाक्टर मनोज बाबू के साथ मिलकर मरीज को आईसीयू में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू करवाया। इधर जब समाज में ऐसे खबरें भी आ रही हैं कि लोग अपने परिजनों के कोरोना से ग्रसित हो जाने पर उनसे दूरी बना रहे हैं तो ऐसे में डाक्टरों के इस कार्य पर वे सराहना के पात्र हैं।    

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News