Connect with us

उत्तराखण्ड

जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मई को ठीक सुबह 11 बजे जारी कर दिया है।

अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन तेज, मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों के साथ की बैठक

More in उत्तराखण्ड

Trending News