Connect with us

उत्तराखण्ड

भीम आर्मी के दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

हरिद्वार। उत्तराखंड में 2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। राज्य में जिस प्रकार से हर एक राजनीतिक दल अपने कुनबे को बढ़ाने का भरपूर प्रयास कर रहा है वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती है। इस बार हरिद्वार में भीम आर्मी के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा का सीएम बदलना बताता है कि सरकार ने कोई काम नहीं किया और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के काम से नाराज है। वहीं बता दें कि एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस का कुनबा बढ़ने लगा है। मंगलवार को भीम आर्मी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। हरीश रावत ने सभी को सदस्यता दिलाई। इसकी जानकारी हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंगलवार को हरिद्वार में सदस्यता ग्रहण समारोह में देवेश वर्मन समेत भीम आर्मी से डॉ. मेहरबान अपने साथियों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुये। हरीश रावत ने लिखा है कि मैं, वर्मन जी और मेहरबान जी और उनके सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News