Connect with us

कुमाऊँ

दर्जनों लोगों ने लिया योगा सेशन में भाग

हल्द्वानी। उजाला सिग्नल सेंट्रल हॉस्पिटल एवं कात्यायनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित योगा सेशन का बतौर विशिष्ट अथिति चौकी इंचार्ज एसआई विजयपाल मौजूद रहे।
पुलिस योगा पार्क हीरा नगर में आयोजित हुये कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान 70 से भी अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों ने हफ्ते में एक बार ऐसे कार्यक्रम कराने की सभी से अपील की है। सभी लोग स्वस्थ रहें और समय-समय पर उन्हें स्वच्छता की जानकारी मिलती रहे इस पर फोकस किया गया।

कार्यक्रम में कात्यायनी फाउंडेशन,मानवाधिकार संगठन की चंपा त्रिपाठी ने भी सहयोग प्रदान किया। कात्यायनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। लगभग 1 घंटे तक चले योगा सेशन में योग गुरु जया जोशी ने सभी को आसन के फायदे बताएं, रोजाना की तरह आधा घंटा अपने शरीर को देने के लिए उन्होंने सभी से अनुरोध किया। इस दौरान उजाला ग्रुप की टीम ने सभी को योगा मैट वितरित किए। साथ में उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दी। महिला मोर्चा की गीता जोशी और चित्रा सुयाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपा एवं बहुत सारे बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News