Connect with us

उत्तराखण्ड

निशुल्क कैंप करने आयी डॉ दिशा तिवारी मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली को किया सम्मानित

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति ने पहली बार हल्द्वानी में निशुल्क कैंप करने आयी डॉ दिशा तिवारी मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली को सम्मानित कर मनाया।
डॉ दिशा तिवारी जिन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से मेडिकल की प्रारंभिक पढ़ाई की फिर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से पोस्ट ग्रेजुएट रही फिर उन्होंने मेडिसिन मै डॉक्टरेट हासिल किया। डॉ दिशा को विभिन्न संस्थानों से भी सम्मानित किया गया है। मेडिकल के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय और किंग जॉर्ज मेडिकल से गोल्ड मैडल,ट्रेवल ग्रांट रिसीपेंट ESMO- Asia सिंगापुर ,इंडियन कैंसर कांग्रेस मुंबई एवं ECMO चेन्नई से भी सम्मानित किया गया है।


उत्तराखंड की बेटी डॉ दिशा तिवारी मेडिकल क्षेत्र मै अत्यधिक वियस्त होने के बाबजूद समाज को कैंसर से रोगथाम और जागरूक करने मै भी लगी रहती है। संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत एवं सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने इस अवसर पर आज उनसे मिलकर उन्हे इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया और हल्द्वानी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों मै दिये जा रहे उनके योगदान को सराहा।

यह भी पढ़ें -  एलन मस्क ने पूछा, क्या अंबानी है भारत के असली बॉस?, राहुल गांधी ने दिया जवाब
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News