Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश के चलते ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, आवाजाही बंद

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते दोपहर बाद ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सिलवन के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। बारिश के दौरान करीब 3.15 बजे नरेंद्रनगर से आठ किमी दूर चंबा की तरफ सिलवन में हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है।जिससे वहां वाहनों का संचालन बंद हो गया है।थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि बीआरओ को हाईवे बाधित होने की सूचना दे दी गई है। बारिश कम होने पर हाईवे से मलबा साफ करने का काम शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  खानपुर में फिर आमने-सामने चैंपियन और उमेश कुमार! दो पुलों की मंजूरी के बीच ठोकी चुनावी ताल

More in उत्तराखण्ड

Trending News