Connect with us

उत्तराखण्ड

राजधानी देहरादून में आये भूकंप के झटके

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में पिछले माह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 2 माह के अंदर आज दूसरी बार फिर से भूकंप के झटके आ गए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के सौजन्य से बनाए गए उत्तराखंड भूकंप एप के द्वारा भूकम्प के झटके आने की जानकारी दी गई। दोपहर करीब 1बजकर45 मिनट के आसपास भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.8 थी, हालांकि राज्य में कहीं से कोई जान माल की सूचना नहीं है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News