Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में हाथियों का आतंक, जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को कुचला, मौत

कोटद्वार में पिछले कुछ समय से हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लैंसडॉन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी ने जंगल में चारा पत्ती लेने गए एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। बता दें बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद जंगल से बरामद किया गया।

जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला
मृतक बुजुर्ग की पहचान राजेंद्र सिंह (75) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए गए थे। उसी दिन से वह लापता चल रहे थे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

तीन दिन बाद जंगल से बरामद किया शव
घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है। मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज

More in उत्तराखण्ड

Trending News