Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय समेत कई अफसरों का तबादला

देहरादून। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पीसीएस पंकज उपाध्याय भी शामिल हैं। शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक और आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।इसी तरह पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन,अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। वहीं जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर का पदभार दिया गया है।

इसके साथ ही विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। वहीं पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। यह पखवाड़े भर के अंदर उनका दूसरा तबादला है। वहीं रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Champawat Accident: खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, 5 दोस्त घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News