Connect with us

उत्तराखण्ड

लापता हुए व्यक्ति की मौत का खुलासा,पत्नी ही निकली हत्यारोपी,गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक व्यक्ति की मौत का खुलासा किया गया है और पुलिस ने इस मामले में खुलासा क्या किया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे । यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की मौत किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने की थी और उसकी पत्नी के साथ हत्या में दो और लोग भी शामिल थे, जिनकी पुलिस को तलाश है। बता दे कि मामला लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव का है।

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव से 13 जुलाई को जयभगवान नाम का व्यक्ति घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाना खानपुर में दर्ज कराई गई थी। खानपुर थाना प्रभारी अभिनव शर्मा के द्वारा एक पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम मामले की तहकीकात में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे।इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की और गहनता से जांच शुरू कर दी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस हत्यारों के करीब पहुंचती चली गई। जांच के दौरान हत्या की पूरी कहानी मृतक की पत्नी की तरफ इशारा करने लगी। फिर क्या था, पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी अर्चना ने अपने पति की हत्या की है। शव को अपने भाई मोनू और बेटे आलोक की मदद से बाणगंगा नदी में फेंक दिया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News