Connect with us

उत्तराखण्ड

अग्निवीर भर्ती में असफल युवक ने की खुदकुशी

पौड़ी। अग्निवीर भर्ती के दौरान असफल होने पर एक युवक ने खुद ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अग्निवीर भर्ती की दौड़ में असफल युवक पौड़ी जिले का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक सतपुली तहसील क्षेत्र के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि भर्ती का यह युवक का अंतिम वर्ष था, ऐसे में अग्निवीर भर्ती में वह असफल होने के कारण आहत था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी जिले के सतपुली के नौगांव कमंदा निवासी 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर भर्ती में कोटद्वार गया था। भर्ती में बाहर हो जाने के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी युवक के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि युवक बीती देर शाम कोटद्वार से वापस लौटा था। जिसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गए तो वह कमरे की छत पर फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। ग्राम सभा की ओर से पंचनामा कर शव परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमॉर्टम के उन्हें सौंप दिया गया। जवान बेटे की मौत से परिवार का बुरा हाल है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News