Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बाप बेटे की मौत

उत्तराखंड में शनिवार का दिन हादसों का दिन रहा। हरिद्वार में राजस्‍थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए राजस्थान से आए श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था।
उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News