Connect with us

कुमाऊँ

गेठिया के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल

नैनीताल। गत रात्रि गेठिया के पास एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, अनियंत्रित होकर गेठिया पुल के पास नीचे खाई में गिर गई । इस हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया । थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आई10 कार संख्या डी.एल.8सी ए ए 2634 देर रात लगभग दो बजे गेठिया में हादसे का शिकार हो गई । कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी । गहरी खाई में पत्थरों के ऊपर गिरने से कार बुरी तरह से पिचक गई । पुलिस ने जब रेस्क्यू अभियान चलाया तो कार से गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी शाहीन और शाजिया उम्र 29 वर्ष निवासी दिल्ली और नीलम शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वी दिल्ली को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।


दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रैस्क्यू किया । मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। सवेरे जब युवती को होश आया तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची। तब तक एक युवक और एक युवती की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News