Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां ईट भट्टा मालिक के ऊपर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंराड़ गांव में भट्टा स्वामी को बदमाशों ने गोली मार दी। भट्टा स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले में जांच की जा रही है।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमराड़ा गांव में ईट भट्टा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह दफ्तर में बैठे हुए थे। दरअसल, अजय ने ईंट भट्टे की भूमि सढोली माजरा गांव निवासी नाथूराम से लीज पर ली थी। नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी।इस पर उसके बेटे विपिन ने भट्टा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है आरोपि की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News