Connect with us

उत्तराखण्ड

तीन माह से नही मिला वेतन, पर्यावरण मित्रों ने किया ईओ का घेराव,हुई तीखी बहस

नैनीताल। वेतन व एरियल की मांग को लेकर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार का घेराव किया गया।

बुधवार को महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों द्वारा वेतन व एरियल की मांग को लेकर ईएओ अशोक कुमार वर्मा का घेराव किया गया। महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उंन्होने कहा कि बिना कटौती के एरियल और वेतन दिया जाए अन्यथा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।

अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, कर्मचारियों के परिजनों रोटी का संकट भी मंडराने लगा है, बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही कर पा रहे है, जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।कर्मचारियों से तीन गुना काम लिया जा रहा है, और वेतन नही दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News