Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया याद

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी रानीखेत कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया, साथ ही वक्ताओं ने उनके द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, अजय चौहान, मदन कुवार्बी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश जोशी, लक्ष्मण सिंह नेगी, मंडल महामंत्री ललित मेहरा, अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश कुवार्बी, खेम सिंह मेहरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News