Connect with us

कुमाऊँ

पूर्व छात्र नेता गौरव पर फायरिंग करने वाले शातिर गिरफ्तार

हल्द्वानी। कलावती कॉलोनी चौराहे पर दो दिन पहले पूर्व छात्र नेता गौरव के ऊपर फायरिंग करने वाले आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गौरव वानखेडे पुत्र चंद्रकांत निवासी कलावती कॉलोनी के ऊपर अज्ञात लोगों ने चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी थी। जिसमें गौरव बाल-बाल बच गया गोली उसके हाथ पर लगते हुये पार हो गई थी। इस घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पुलिस धरपकड़ में लगी हुई थी, आज पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में सोनू धनेला उर्फ महेंद्र पुत्र बहादुर सिंह निवासी मुक्तेश्वर,राहुल निवासी चम्पावत,गौरव निवासी धानमिल हल्द्वानी,अमित तिवारी तिकोनिया हल्द्वानी,रोहित कुमार दमुवाढ़ूंगा, दीपू धर्मपाल निवासी वसंत विहार मुखानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के हैं। सोनू धनेला के ऊपर आठ मुकदमे हैं। इनके पास से दो कारतूस और लाइसेंसी रिवाल्वर तथा एक अवैध पिस्टल भी बार बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News