Connect with us

उत्तराखण्ड

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय किसान मेले का कल से होगा आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में कल यानी 4 अक्टूबर से 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ हो जाएगा। जिसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। चार दिन तक चलने वाले इस किसान मेले में देश के कोने-कोने से किसान प्रतिभाग करेंगे। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित मेले में किसानों के लिए उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के बारे में किसानों को बताया जाएगा। वहीं, किसान मेले में कई प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। किसान मेले का शुभारंभ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। मेले में किसानों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधे समेत फर्टिलाइजर को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इसके अलावा किसानों को वैज्ञानिकों की टीम वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती करने के गुर भी बताएगी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वह चार दिन तक चलने वाले मेले का शुभारंभ कर मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक सीएम धामी मेले में भ्रमण करेंगे।

यह भी पढ़ें -  UPSC से भी कठिन!, जानें क्यों ट्रेंड कर रही vishal mega mart security guard Job, कितनी है सैलरी?,देखे video

More in उत्तराखण्ड

Trending News