Connect with us

कुमाऊँ

रुद्रपुर में प्रीत नगर के बाद प्रीत विहार में हुई 4 राउंड फायरिंग

रुद्रपुर से अबतक एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर प्रीतनगर के बाद अब प्रीत विहार फायरिंग को लेकर चर्वा में आ गया है। शुक्रवार की रात यहां दो दोस्तों के बीच सिर्फ सात सौ रूपयों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक पक्ष ने चार राउंड फायर हवा में झोक दिया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। ममाला पुलिस तक पहुंच गया है। अब पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रावाई की बात कह रही है। घटना शुक्रवार की देर रात की है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र ​के अंतरगत आने वाली प्रीत विहार कॉलोनी के दो दोस्तों में सात सौ रूपये के लेन देन को लेकर उस समय विवाद हो गया जब एक दोस्त दूसरे के घर अपने रूपये मांगने पहुंच गया। बात गाली गलौच से होते हुए मारपीट तक जा पहुंची। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ धमके और हवा में चार राउंड फायर झोंक दिए। बाद में जैसे तैसे करके मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों ने सरकारी चिकित्सालय में जाकर अपने अपने जख्मी लोगों के मिडिकल कराने के बा कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। रुद्रपुर कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि अब तक की छानबीन में मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। विवाद के बाद 4 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। अभी पुलिस तहरीर आने के बाद अगली कार्रावाई करेगी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News