Connect with us

उत्तराखण्ड

जमीनी विवाद में चली गोली, चार घायल

हल्द्वानी। जमीनी विवाद को लेकर कुसुमखेड़ा इलाके में आज गोलियां चल गई, जिससे चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। एक तरफ आचार संहिता चल रही है। दूसरी तरफ शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर आपस में गोली चल गई, इस दौरान चार लोगों को छर्रे लगने की खबर है। आनन फानन में सभी घायलों को बेस अस्पताल लाया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल सिंह और शाहिल को छर्रे लगे है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह समेत उसकेे अन्य साथियों ने जमीनी विवाद में फायरिंग कर दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिली है की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  भूमिगत पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News