Connect with us

उत्तराखण्ड

1 सितंबर से पहाड़ी आर्मी का जन जागरूकता अभियान, गैरसैंण स्थाई राजधानी समेत कई मुद्दे होंगें प्रमुख

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में हुए शहीदों के सपनों को साकार करने तथा गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अब पहाड़ी आर्मी मैदान में कूदने जा रही है। आगामी 1 सितंबर से पहाड़ी आर्मी जन जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। जिसकी शुरुआत हल्द्वानी से होगी।
पहाड़ी आर्मी के संयोजक, संचालक आंदोलनकारी प्रकाश रावत ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुए 21 वर्ष हो गए हैं परन्तु अभी भी स्थाई राजधानी का मसला हल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोई स्थाई राजधानी नहीं है।

रावत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से अपनी राजनीतिक फायदों को लेकर राजनीतिक दलों ने गैरसैंण को अभी भी स्थाई राजधानी का रूप नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भूमि पूजन, किसी ने भवन निर्माण और किसी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बना कर शहीदों के सपने को आघात पहुंचाया है। जबकि प्रमुख मांग स्थाई राजधानी बनाए जाने की थी। पहाड़ी आर्मी स्थाई राजधानी के लिए अब जोरदार तरीके से आंदोलन करेगी। जिसकी शुरुआत 1 सितम्बर से जनता के बीच जाकर जनमत संग्रह शुरू करेगी। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी देगी।जनमत संग्रह के साथ-साथ प्रदेश भर में नुक्कड़ सभा, जागरूकता अभियान और जन आक्रोश रैली उत्तराखंड की धरती पर लगातार पहाड़ी आर्मी चलाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवीण सिंह काशी हेमा कबर्ड वाल चंदन नयाल आदि भी मौजूद थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News