Connect with us

कुमाऊँ

आज से गांधी ग्राउड में लगेंगे ठेले-फड़

टनकपुर। प्रशासन ने सभी सब्जी विक्रेताओं औऱ फल विक्रेताओं को मेन मार्केट की जगह गांधी ग्राउंड टनकपुर में सब्जी लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी सब्जी विक्रेता अब अपनी ठेली और फड़ टनकपुर के गांधी ग्राउंड में लगा रहे हैं पिछले वर्ष भी प्रशासन के द्वारा सभी सब्जी और फल विक्रेताओं को टनकपुर के गांधी मैदान मैं अपनी ठेली और फड़ लगाने के आदेश दिए गए थे, इस बार भी कोरोना महामारी के चलते मेन मार्केट में अधिक भीड़ होने की वजह से सभी सब्जी और फल विक्रेताओं को गांधी मैदान में अपनी ठेली और फड़ लगाने के आदेश दिए गए हैं। हमने कुछ सब्जी विक्रेताओं से बात की है जिनमें दृगपाल और प्रेमपाल का कहना है।कि कोरोना महामारी ने हमारे व्यापार को काफी क्षति पहुंचाई है,फड़ न लगायें तो खाएंगे क्या, पिछले साल भी हमारे व्यापार को इस कोरोना महामारी के कारण काफी नुकसान हुआ था। इस बार भी अभी से संकट पैदा होने लगा है। रिपोर्टर:-गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News