Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्णागिरि धाम में रात्रि जागरण के बाद किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में तीन माह तक चलने वाला सरकारी मेला अब अपने समापन की और है ऐसे में पूर्णागिरि धाम में संचालित हो रही टैक्सी मैक्स वाहन और बस वाहनों द्वारा देश विदेश से धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन कराने में अपना अपार सहयोग करते हुए 3 माह से ऊपर हो गया है।

इसी क्रम में श्री पूर्णागिरी टैक्सी एसोसिएशन और बस स्वामियों और चालकों की तरफ से सबकी मंगल कामना करते हुए मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य द्वारा ठुलीगाड़ में रात्रि के समय भव्य जागरण का आयोजन किया गया इस दौरान आर्केस्ट्रा संगीतकारों और कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों के साथ झांकी की प्रस्तुति की गई जिसका आनंद टैक्सी चालकों और स्वामियों ने भरपूर लिया।
वही जागरण के बाद श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन और बस स्वामी और चालकों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें टैक्सी चालकों और स्वामियों ने प्रसाद वितरण कर पूर्णागिरि श्रद्धालुओं के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस शुभ अवसर पर श्री पूर्णागिरी टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष मदन कुमार, बस स्वामी गंगू पुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन महर,समाज सेवक अनिल चौधरी उर्फ पिंकी,शंकर पाल,मुकेश पाल, बॉबी नाथ,रमेश, पप्पू गंगवार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सुरेश तिवारी का चुनावी शंखनाद! कालाढूंगी से दावेदारी पेश कर बंशीधर भगत को दी नसीहत

More in उत्तराखण्ड

Trending News