Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला चिकित्सक को दी, फोन पर धमकी

हरिद्वार। इस बार यहां कोई और नहीं एक महिला डॉक्टर को रंगदारी के मामले में अज्ञात बदमाशों द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है। मामला कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार का है।
मिली जानकारी के अनुसार फोनकर्ता ने महिला चिकित्सक को बार—बार कॉल कर परेशान कर रखा था।यही नहीं रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी,मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें की यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां फ्रेंडस कालोनी में रहने वाली डॉ. पूजा जैन गंगा माता चैरिटेबल आई हॉस्पिटल में है। उनके पति डॉ. गौरव जैन एम्स ऋषिकेश में काम करते हैं। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि गत 28 अप्रैल की शाम को उनके मोबाइलब पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने उन्हें रंगदारी अदा करने को कहा। यह भी कहा कि अगर वह पुलिस के पास गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इससे महिला चिकित्सक आहत है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News