Connect with us

उत्तराखण्ड

शासन ने किया 11पीसीएस अधिकारियों का तबादला

देहरादून । व्यवस्था को देखते हुए शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। उदयराज को अपर सचिव गन्ना बनाया गया है, वहीं हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया। बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया।
इसी तरह जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया, जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया ,कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया, दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया ,राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया, विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया ,बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया। देखें लिस्ट👇

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News