Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियों के बीच बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में एक तरफ चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं तो दूसरी तरफ दिन प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ने लगा है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे तक के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना के नए मामलों में भारी वृद्धि हुई है। रविवार को राज्य के नैनीताल और देहरादून में अधिक मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड राज्य में पिछले 6 महीनों के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं, रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 259 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 110 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर चले गए।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल 506 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में 91 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देहरादून में 77, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा में 1, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 5, पौड़ी गढ़वाल में 28, और उधमसिंह नगर में 34 केस आये है। जिसके साथ राज्य मे कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 345464 हो गया और कुल मौत 7419 हुई है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News