Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा-विकास नगर की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा 11 की मौत 4 घायल

देहरादून। यहां विकास नगर में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है।जानकारी मिली है कि चकराता के बायला बुल्हाड़ गांव से विकासनगर की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। खबर है कि इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरा देखा औऱ इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि वाहन में 16 लोग सवार थे।पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News